Blog

कांग्रेस नेता ने मिलावट करके पॉवर प्लांट में सप्लाई किया घटिया कोयला,बोदरी के कांग्रेस नेता राम आर्य गिरफ्तार, रिमांड पर गया जेल

बिलासपुर। कोयले की अफरा-तफरी करने वाले कांग्रेस नेता राम आर्य को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डिपो में कोयला चोरी करके मिलावट किया और घटिया क्वालिटी का कोयला पॉवर प्लांट में सप्लाई कर दिया। लेकिन केमिस्ट की जांच में पकड़ा गया।
पुलिस ने कांग्रेस नेता को पकड़कर कार्रवाई की और रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल आशीष केशरी पेण्ड्रा निवासी ने थाने में शिकायत किया था कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा भेजा था। सप्लाई का डीओ नंबर 3330081502 है। दोनो ट्रेलरों कोयला लेकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड पहुंचा। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण किया तो पाया कि ट्रेलर में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा डीआर. टण्डन को दिया गया। आवश्यक दिशा निर्देश मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थल पंचनामा एवं नजरी नक्शा तैयार किया गया। यार्ड में मौजूद निम्न गुणवत्ता के कोयले को सैम्पलिंग के लिये निकालकर शेष कोयला एवं ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 8901 तथा ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 4888 को जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। जांच के बाद आरोपी डिपो मालिक रामकुमार आर्य के खिलाफ धारा 316(3), 317 (2), 317(4), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।जबकि मामले मे शामिल ड्राइवर और हेल्पर फरार है जिनकी तलाश जारी है।

कांग्रेस नेता है राम आर्य

बता दे राम आर्य कांग्रेस नेता है जो कोयले की तस्करी का काम करता है।जिनका लिंक भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से भी जुदा हुआ है।यही कारण है कि वह कोयले की अफरा तफरी करने का काम करता है। हर बार की।तरह इस बार भी उसने सोचा कि कोयले की अफरा तफरी करने के कोई नहीं पकड़ पाएगा।लेकिन मिलावट होने की भनक कोल मालिक को लग गई थी तब उसने इसकी लिखित शिकायत की और जांच में पकड़ा गया।

कोयले के कारोबार के होता है भारी गड़बड़ी

कोयला मतलब काला हीरा जिसमें एक नहीं बल्कि कई लोग शामिल है।जिसमें अफरा तफरी करना आमबात है।बाहर से आए हुए कोयले को पलटी करना और उसमें मिलावट वाला कोयला डालकर भेजना कोल माफियाओ का काम रहता है।जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक की मिलीभगत रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *