Blog

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत: मां महामाया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने लगाया वाटर कूलर

सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे ने किया उद्घाटन, श्री शनि साईं धाम राजकिशोरनगर बिलासपुर l

बिलासपुर। गर्मी के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को शीतल जल मिल सके, इसी सेवा भावना के साथ मां महामाया ट्रस्ट एवं स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज श्री शनि साईं धाम राजकिशोरनगर बिलासपुर में वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष व चेयरमैन संजय दुबे ने फीता काटकर किया।

शीतल जल की सेवा अनुकरणीय और सराहनीय: संजय दुबे
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि संजय दुबे ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना बहुत ही अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य है। ऐसी सेवा से समाज को एक नई दिशा मिलती है।

हर वर्ष सामाजिक सरोकार निभाती है संस्था: चंचल सलूजा
फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्याऊ घर और वाटर कूलर की सेवा आम जनता तक पहुंचाई जाती है। सामाजिक सरोकारों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए संस्था लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है।

आसपास के गांवों में भी खोले जा रहे प्याऊ घर: नवीन दुबे
संस्था के सचिव नवीन दुबे ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यों का दायित्व सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी निभाया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्याऊ घर एवं वाटर कूलर खोलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो रहे हैं, जो कि संस्था के लिए बड़े गौरव की बात है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
आज के इस पुनीत सेवा कार्य के अवसर
संस्थापिका ऋतु साहू, श्वेतासिंह,रम्यासुभाष, विजयलक्ष्मी,विमला रजक, व श्री शनि साईं धाम मंदिर समिति के पदाधिकारी सौमित्र धर (अध्यक्ष),संजय नामदेव, चंद्रकिशोर प्रसाद, अजीत पंडित,संदीप डे, एवं अन्य समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *