Blog

–श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओ के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन

बिलासपुर।विगत दिनों श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओ ( कथित घोटाले) के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार , एवम जिलाध्यक्ष ( शहर) सिद्धांशु मिश्रा एवम जिलाध्यक्ष ( ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में 13 जुलाई की शाम 04 बजे कांग्रेसजन बड़ी संख्या में तिलक नगर कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, सभी ने हाथो में विरोध स्वरूप तख्तियां लेकर देवकीनंदन चौक तक पदयात्रा करी।

जिला अध्यक्ष (द्वय) ने ये मांग रखी की अभी तक प्राप्त चंदे का पूरा हिसाब ट्रस्ट और जांच एजेंसी ( SIT) को निष्पक्ष रूप से जनता के सामने रखना चाइए, उन्होंने आगे कहा की बीजेपी जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करे, और चढ़ावा चोरी, जमीन खरीदी बिक्री और अन्य वित्तीय अनियमितताओ ( कथित घोटाले) की जांच पारदर्शी रूप में पूरे देश के सामने आना चाइए।श्री राम मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर चंदा चोरी की खबर ने जनता की आस्था पर गहरा प्रहार किया है और दोषियों पे जल्द से जल्द और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाइए।

इस पूरे प्रकरण में ट्रस्ट के मुखिया, गठित कमिटी और उनको संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं पे न्याय संगत करवाई होनी चाइए।आज के धरना प्रदर्शन में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, विजय केशरवानी, विजय पांडे, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, देवेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, आशीष गोयल, रामा बघेल, लक्ष्मीनाथ साहू, तज्जमूल हक, संतोष गर्ग, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, राकेश यादव, संदीप यादव, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, अनस खोखर, रतीश श्रीवास्तव, शिव यादव, फरीद खान, महेश ठाकुर, राजू सूर्यवंशी, तस्लीम ख़ान, नरेंद्र टंडन, दीपक कौशिक, राकेश केसरी, नवीन दुबे, मीनू सूर्यवंशी, आदित्य सिंह, लखन नागदेव, मो अयूब, विनोद साहू, जावेद मेनन, सुबोध केसरी, मो शाहनवाज, आशीष कौशिक, ओम कश्यप, शंकर कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, अंकित प्रजापति, शेरू असलम, पवन साहू, हैरी डेनियल, शिरीष कश्यप, मनोज सिंह, लक्की कश्यप, अजय काले, जहूर अली,प्रकाश निर्मलकर, सत्या सर्वे, सज्जू खान, वसीम बक्श, चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा, मयंक गौतम, कमलेश लवात्रे, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, कौशिक धर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *