Blog

तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय नाबालिग की जान,सीसीटीवी में कैद मौत का मंजर…

बिलासपुर । शहर के स्मार्ट रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खौफनाक नतीजा सामने आया। तेज गति से दौड़ रही कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक स्कूली मिनी बस से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रुद्र प्रताप शर्मा, पिता मुकेश शर्मा, निवासी अभिषेक नगर मंगला, की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब हैं कि कार क्रमांक सीजी 10 बीएच 7752 ने सामने से आ रही स्कूटी एमपी 18 एस 0114 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरा
इसके बाद कार मिनी बस सीजी 10 बीएन 8858 से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को पहले सिम्स और बाद में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि सड़क पर कुछ सेकंड की लापरवाही किसी परिवार की
पूरी जिंदगी बदल सकती है।फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *