पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आरंभ वृक्षारोपण संरक्षण टीम एवं ग्राम पंचायत बहतराई सकरी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण मित्रों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सतत प्रयास है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ग्राम को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाना है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता संदीप साहू सरपंच,रवि कौशिक उपसरपंच, जागेन यादव पंच, रामलाल कौशिक,संदीप साहू, अभिषेक यादव, गोरे यादव, रामकुमार पाल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे
जिसमे आरंभ वृक्षारोपण संरक्षण टीम से भूपेंद्र साहू, हिमेश साहू, मनीष साहू, रूपेंद्र साहू, बंटी पटेल, नीलेश कुर्रे, निखिल कश्यप, उमेश साहू, अब्दुल राशिद उपस्थित थे