Blog

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का

प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन 19 जुलाई को तिल्दा में

-नशाखोरी, जुआ, सट्टा जैसी समस्या दूर करने पर विचार और फैसला

तिल्दा- बढ़ रही है संख्या अविवाहित युवक और युवतियों की। जुआ, सट्टा, नशाखोरी जैसी बुराइयों में समाज के युवाओं की संलिप्तता। इन समस्याओं पर न केवल गंभीरता से विचार किया जाएगा बल्कि समाधान भी निकाला जाएगा। सम्मेलन में लगभग 500 मुखियों के शामिल होने की संभावना है।

19 जुलाई को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संयोजकत्व में प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन होने जा रहा है। पूज्य सिंधी पंचायत भवन तिल्दा पहली बार ऐसे आयोजन का साक्षी बनेगा, जिसमें नशाखोरी, जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के साथ अविवाहितों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंतन, विचार-विमर्श और समाधान निकाले जाने के प्रयास होंगे।


गंभीर चिंतन इन दो पर

उद्धघाटन सत्र के फौरन बाद दोपहर 12 से दोपहर 1:00 बजे के बीच विवाह में हो रहे विलंब के कई कारणों और उपायों पर गहन मंथन किया जाएगा। इस सत्र में तलाक के बढ़ते मामले पर चर्चा के बाद समाधान और अंत में स्थाई हल पर निर्णय लिया जाएगा।


सामाजिक बुराइयों पर फैसला

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के इस प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, जुआ, सट्टा में बढ़ती संलिप्तता के पीछे कारणों और समाधानों की न केवल राह निकाली जाएगी बल्कि इस पर स्थाई हल पर भी फैसला लिया जाएगा।


खुला मंच

समापन के पूर्व अपराह्न 4:00 बजे से 5:00 के बीच खुला मंच का आयोजन रखा गया है। इसमें इच्छुक सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से अपनी बात और अपने विचार रख सकेंगे। 3 बरस बाद होने जा रहे इस प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *