Blog

जनपद सीईओ के सूने घर में चोरी….पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। चोरों ने में जनपद पंचायत के सीईओ के घर को निशाना बनाया। चोर नकदी, सोने-चांदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोटा थाना क्षेत्र के पड़ावपारा निवासी बलराम सिंह ध्रुव वर्तमान में गीदम जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। वे परिवार सहित गीदम में रहते हैं, जबकि कोटा स्थित मकान में
भतीजा रहता है। भतीजा पैतृक गांव झिंगटपुर चला गया था। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। घर के भीतर घुसने के बाद चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपए नगद निकाल लिए। इसके अलावा चांदी का गिलास और गुल्लक में रखी राशि भी चोरी कर ली। सुबह भतीजा लौटा तो घर के ताले टूटे मिले और चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर बलराम सिंह ध्रुव कोटा पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *