10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जंगल से गिरफ्तार, एक सप्ताह से था फरार

बिलासपुर । 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एक सप्ताह बाद पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चूरेली के जंगल में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
एएसआई अशोक मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, शिव प्रकाश उर्फ लाला उर्फ शिवप्रसाद केवट (20 वर्ष), निवासी केंदा झोरकीपारा के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों
पर दबिश दी लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। इसी दौरान बेलगहना चौकी प्रभारी बीएन बनाफर, केंदा चौकी प्रभारी एएसआई अशोक मिश्रा और आरक्षक रवि कंवर की टीम ने चूरेली केजंगल में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।