तोरवा पुलिस का फरार वारंटियों पर शिकंजा
विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर ।लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जारी कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की।
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय से जारी लंबित वारंटों के त्वरित
निष्पादन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। तोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों की सूची तैयार कर उनकी तलाश शुरू की। अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान न्यायालय से जारी कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों का भी तामील कराया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।