Blog

बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप,हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

बिलासपुर।| बेकरी संचालक द्वारा प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और पिता-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुकान चलाने वाला व्यक्ति और उसका बेटा मुस्लिम है, लेकिन वे खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे। संगठन ने इस मामले की भी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं मिला है, जिससे यह आरोप साबित हो सके।
बेकरी प्रोडक्ट्स की दुकान तिफरा के यदुनंदन नगर में है। आरोप है कि जब कोई ग्राहक सामान
खरीदने आता था, तो दुकानदार सामान पर थूककर देता था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बॉक्स
बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हंगामे के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान संचालक और उसके बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को सिरगिट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
हिंदू संगठन का कहना है कि दुकानदार अपना नाम आरव सिंह ठाकुर बताता था। बाद में पता चला कि उसका नाम रेहान खान और एजाज खान है। संगठन ने इस मामले की भी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बॉक्स
पुलिस बोली- शिकायत मिली, सीसीटीवी और वायरल वीडियो की हो रही जांच

सिटी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि हिंदू संगठन से शिकायती आवेदन सौंपा है। तथ्यों की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं मिला है, जिससे यह आरोप साबित हो सके। हालांकि जांच जारी है।
जांच में अगर ऐसा कुछ तथ्य पाया जाता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया गया है, उसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा दिए गए वीडियो भी ऐसा कुछ स्पष्ट तौर नहीं दिखा रहा है, जो आरोपों को सिद्ध कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *