Blog

अंधाधुंध बारिश से सैकड़ो क्विंटल खाद्यान्न बर्बाद,शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने खाद्य नियंत्रक को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा,राहत दिलाने की मांग की

बिलासपुर / शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने खाद्य नियंत्रक को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।संघ ने भारी वर्षा एवं जलभराव से उचित मूल्य दुकानों में हुए नुकसान का हवाला दे सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष रवि परियानी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अंधाधुंध बारिश से जिले के शहर से लगे बैमा में करीब 200 क्विंटल और जिले के लगभग 40-50 उचित मूल्य राशन दुकानों में पानी घुसने से दुकानों और गोदामो में रखा खाद्यान्न, आवश्यक अभिलेख, फर्नीचर एवं अन्य सामग्री भीगकर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे राशन दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा और पीडीएस का संचालन भी प्रभावित हुआ,इस अवसर पर संघ ने बिलासपुर जिले के सभी प्रभावित उचित मूल्य दुकानों का तत्काल सर्वे कराने,नुकसान का आकलन कर शासन को प्रतिवेदन भेज उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की अनुसंशा करने और क्षतिग्रस्त खाद्यान्न के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश जारी कर राहत दिलाने
की मांग की हैं ।
संघ ने यह भी कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई सरकार को
करना चाहिए ताकि दुकानदारों को जेब से न भरना पड़े।

वर्जन
खाद्यान्न को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उचित मूल्य दुकान संचालको की होती है, पर ये प्राकृतिक आपदा है, कलेक्टर और शासन को संघ की मांगों से अवगत कराएंगे, जो भी निर्देश आएगा उसका पालन करेंगे।

अमृत कुजूर,खाद्य नियंत्रक बिलासपुर

वर्जन
भारी बारिश और जल भराव होने से पूरा सरकारी राशन
बर्बाद हो गया है जिसका मुआवजा मिलना चाहिए ताकि इसको भरपाई हो सकें।

रवि परियानी,जिला अध्यक्ष शासकीय राशन दुकानदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *