बाबाधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर : चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
मंडल के बिलासपुर, चांपा ,रायगढ़ , बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में रुकेगी गाड़ी
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 5-5 फेरों के लिये श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक 05 फेरा प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक 5 फेरा प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है।