Blog

बूचड़खाने ले जाया जा रहा भैंसों से भरा ट्रक पुलिस के शिकंजे में,क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे मवेशियों को कराया गया मुक्त

बिलासपुर /जीपीएम/मरवाही पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंसों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी द्वारा थाना प्रभारी मरवाही, चौकी प्रभारी कोटमी एवं साइबर सेल की टीम को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिये ।एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दानीकुंडी के पास घेराबंदी की । घेराबंदी के दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 3794 को रुकवाने का प्रयास किया गया l उसके न रुकने और तेजी से भाग निकलने पर कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक अड़ा कर रोका गया।

ट्रक के जाँच के दौरान ट्रक में 26 भैंसें अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरी हुई मिलीं। चालक से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर पुलिस द्वारा सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी देखभाल की व्यवस्था के लिए नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा गया । मौके से ट्रक को जप्त कर चालक वाल्मीक साकेत पिता रामलाल साकेत 30 साल निवासी रोहिया थाना रामपुर बघेलान जिला सतना मध्यप्रदेश
के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, पशु परिवहन नियमों एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मरवाही थाना में कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960,
281,111 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के द्वारा थाना प्रभारी मरवाही को प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना कर प्रकरण के सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *