Blog

गार्ड की हत्याः धरने पर बैठी पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर । सरकंडा स्थित बाल संप्रेषण गृह में करीब – 7 दिन पहले चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या कर 4 नाबालिग भाग निकले थे। इसके बाद से उनके परिजन 1 करोड़ मुआवजे व परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। उनकी पत्नी बीते 6 दिनों से बाल संप्रेषण गृह के सामने ही धरना दे रही थीं।
शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सरकंडा पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है। इस मामले में शासन ने अब तक सिर्फ 1 लाख रुपए तक के मुआवजे का प्रस्ताव रखा है।
इधर, बाल संप्रेषण गृह में नरेंद्र की हत्या करने के बाद फरार चारों अपचारी बालकों में से पुलिस सिर्फ दो को पकड़ सकी है। बाकी दो अब भी फरार है। पुलिस की एक टीम बिहार तो दूसरी यूपी में डेरा डाले हुए बैठी है। फरार अपचारी बालक लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। बता दें कि धरने पर बैठे परिजन पहले दिन फरार बालकों की गिरफ्तारी और मुआवजा नहीं मिलने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। लेकिन, दूसरी तरफ पुलिस ने चोरी छिपे पोस्टमार्टम करा लिया। प्रशासन और पुलिस धरने पर बैठे मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।लेकिन परिजन समझने को बिल्कुल तैयार नहीं है।परिजनों का साफ कहना है कि पूरे लोगो की गिरफ्तारी हो जाए और हमारी मांग पूरी हो तभी धरना प्रदर्शन खत्म होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *