Blog

7 माह में शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2459 शराबी वाहन चालको पर की गई सख्त कार्यवाही

137 एक्स9 उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर की गई लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर शायं 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक होती है सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं

रॉन्ग साइड वाहन चालन, मोबाइल चलाते वाहन चालन, रेड लाइट उल्लंघन, तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन पर भी की जा रही लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई।

बिलासपुर ।एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे एवं समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा उक्त कार्यवाही में जनवरी महीने से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2459 आरोपी वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमें सभी प्रकरण न्यायालय भेजा गया है जहां उन पर अधिक राशि से अर्थ दंड से दंडित की गई है वही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। वही आईटीएमएस के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।

सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे के मध्य

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की गई है जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे के मध्य परिलक्षित हुई है इन समीक्षा आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के असुरक्षित वाहन चालन पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।

शहर में अधिकतर जगहों पर लगया गया है स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट

तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, रस ड्राइविंग, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण के लिए शहर में आधिकाधिक जगह पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर मुस्तैदी के साथ शहर में नियमित रूप से यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी जगह पर ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है एवं शराब व नशे के हालात में वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहन पर हुल्लड़बाड़ी, असामाजिक व्यवहार, ट्रिपल सवारी करते हुए वाहन चालन, खतरनाक व लहराकर गाड़ी चलाना, हूटर, प्रेसर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाना आदि पर प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही है।पुलिस मुख्यालय के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के कुछ विशेष धाराओ जिसमे शराब सेवन कर वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन,, रांग साइड व गलत लेन में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग कर वाहन चालन, माल वाहक यान में यात्री सवारी आदि पर लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण का भी प्रावधान सुनिश्चित की गई है

7 महीने में ही 1379 वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से आदतन यातायात नियमों के उल्लंघन कर सड़क पर वाहन चालन के दौरान सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का अवहेलना करने वाले वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन एवं निरस्त्रीकरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है इसके तहत मात्र 7 महीने में ही 1379 वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।सड़क पर वाहन चलाते समय सदैव धैर्य, संयम एवं सतर्कतापूर्वक वाहन चलावें ताकि किसी भी परिस्थिति में वाहन चालन के दौरान स्वयं को एवं अन्य व्यक्तियों को असुरक्षा की स्थिति से गुजरा ना पड़े और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। सभी सड़को पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *