स्मार्ट मीटर पर बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल

,
वार्ड स्तर पर घर-घर जनअभियान शुरू, भरवाए जा रहे हैं शिकायतों के फॉर्म
बिलासपुर। स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली की दरें, बिजली कटौती, बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिल और अन्य बिजली की शिकायतों को लेकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने अब वार्ड स्तर पर जन अभियान शुरू कर दिया है, रविवार को ब्लॉक क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर में ब्लॉक अध्यक्ष तजामुल हक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की आपत्तियां के संबंधित फार्म भरवाये गए।
अभियान के दौरान वार्ड पार्षद ओम कश्यप, कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क किया, जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं उनके अत्यधिक बिल एवं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर एवं जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं वहां नहीं लगाने की मांग को लेकर फार्म भरवाये गए।
स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का अभियान केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, इसमें उपभोक्ताओं से लिखित रूप में आपत्तियां एकत्रित की जा रही हैं।
स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली , पुराने एवं नए मीटर की बिलिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की वास्तविक शिकायतों की तकनीकी एवं पारदर्शी रूप से जांच करना आवश्यक है।
वार्ड 40 में हुए स्मार्ट मीटर के खिलाफ महाअभियान में ब्लॉक 2 अध्यक्ष तजम्मुल हक वार्ड पार्षद ओम कश्यप , जिला महामंत्री गौरव ऐरी , मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी आकाश पोर्ते नितेश शर्मा , विवेक भार्गव , राज कश्यप एवं साथी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।