दुरंतो एक्सप्रेस में 1.242 किलो विदेशी सोना पकड़ा,कीमत 1.96 करोड़; 7 बिस्किट और एक गोल्ड बार के साथ दो गिरफ्तार

बिलासपुर । हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के कब्जे से 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपए बताई गई है। खेप में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है।
रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में सोना किस देश का है, इसका नाम नहीं बताया गया है। इसलिए बरामद सोने को फिलहाल दस्तावेज में केवल ‘विदेशी सोना’ बताया गया है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ ने शुरू की निगरानी आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नागपुर क्राइम ब्रांच ने तत्काल रायपुर क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद आरपीएफ की दोनों टीमों ने डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की योजना बनाई। ट्रेन के रायपुर से नागपुर की ओर रवाना होने के बाद संयुक्त टीम ने यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी।
बी-12 कोच में मिले दोनों संदिग्ध
जांच के दौरान भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। संयुक्त टीम ने दोनों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सोने की खेप बरामद हुई। टीम ने जब्त सोने का वजन किया तो कुल मात्रा करीब 1.242 किलो निकली। इसमें 7 गोल्ड बिस्किट और एक सोने की छड़ थी।बरामद सोने की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपए आंकी गई है।
करोड़ों की खेप के साथ डीआरआई को सौंपे गए।कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों के खिलाफ कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच डीआरआई नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसी बरामद विदेशी सोने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
देश का नाम आधिकारिक जानकारी में नहीं
इस मामले में
बरामदगी का सबसे अहम पहलू सोने का विदेशी होना है। हालांकि आरपीएफ की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में सोना किस देश से संबंधित है या उसका मूल देश कौन-सा है, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इसी वजह से फिलहाल जब्त सोने को आधिकारिक रिकॉर्ड में ‘विदेशी सोना’ के तौर पर ही दर्ज किया गया है।
रायपुर से नागपुर तक चला ऑपरेशन
इस कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीमों के बीच तत्काल सूचना-साझाकरण और समन्वय की भूमिका रही। नागपुर टीम को मिली सूचना के बाद रायपुर टीम को अलर्ट किया गया और डीआरआई नागपुर को कार्रवाई में शामिल किया गया।इसके बाद ट्रेन में रायपुर से नागपुर तक सघन जांच और निगरानी अभियान चलाया गया। भंडारा-नागपुर सेक्शन में संदिग्ध यात्रियों की पहचान के बाद बी-12 कोच में तलाशी ली गई और करोड़ों रुपए मूल्य की सोने की खेप बरामद हुई।
कार्रवाई एक नजर में