Blog

36 परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षकों की थानों में ट्रेनिंग,इसी माह की शुरुआत 1 अगस्त को आदेश हुआ जारी

16 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा अग्रिम प्रशिक्षण,

ग्रामीण से लेकर सिविल लाइन और कोनी तक अलग-अलग थानों में मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर।पुलिस मुख्यालय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर से जारी निर्देश के बाद बिलासपुर जिले में पदस्थ 36 परिवीक्षाधीन उप निरीक्षकों के अग्रिम प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इन सभी अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में तैनात कर मैदानी पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यालय अतिरिक्त महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षण 16 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक ग्रामीण एवं शहरी थानों के प्रभारी अधिकारियों के साथ रहकर पुलिसिंग की व्यवहारिक बारीकियां सीखेंगे। इसके अलावा लोक अभियोजन से संबंधित कार्यों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

रतनपुर से लेकर सिविल लाइन तक थानों में तैनाती

जारी सूची के अनुसार परिवीक्षाधीन उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें रतनपुर, कोटा, तखतपुर, सीपत, मस्तूरी, पचपेड़ी, बिल्हा, हिरीं, सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तारबाहर, तोरवा, कोनी, सिरगिट्टी, चकरभाठा और सकरी थाना शामिल हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारियों के साथ रहकर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवीक्षाधीन उप निरीक्षकों को थानों की वास्तविक कार्यप्रणाली, अपराध विवेचना, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की अन्य प्रक्रियाओं से रूबरू कराना है।
निखिलेश, अनिल कुमार साहू, भूपेश कुमार देहरी, टीकाराम निषाद, सूरजभान सिंह टंडन, मुरारी राम, राजेश कुमार नेताम, धर्मेन्द्र, तारकेश्वर वर्मा, घनश्याम ठाकुर, अतुल कुमार राजपूत, कमल सिंह तंवर, डिकेश कुमार हिरवानी, शेखर, देवेन कुमार देवहारी, लीलाधर देशमुख, अनिकेत सिंह ठाकुर, करण राम बघेल, आकाश कुमार, ओमकारेश्वर निषाद, तेजेश जयसिंह, मनोज कुमार बघेल, टामेश्वर कंवर, गौतम शुक्ला, दिलीप कुमार साहू, जय कुमार नागरे, मोहित कुमार सोनकर, मनोज एक्का, अजिल सिंह, अंजली वर्मा, प्रतिभा पटेल, प्रियंका सिंह ठाकुर, नागेश्वरी साहू, सदनवती कश्यप, रोशनी ध्रुव और मंजुला साहू के नाम शामिल हैं।

मैदानी प्रशिक्षण से मजबूत होगी पुलिसिंग की समझ

परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग में उनकी व्यावहारिक कार्यक्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलग-अलग ग्रामीण और शहरी थानों में प्रशिक्षण के जरिए अधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, अपराध के स्वरूप और स्थानीय पुलिसिंग की चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *