Blog

देवर-भाभी का अतरंगी पल रिकॉर्ड: कारोबारी को किया ब्लैकमेल, नौकरी से निकाला तो निजी वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप में अपने यहां काम करने वाले दो युवकों को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद दोनों ने कारोबारी के भाई को कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उनके पास कारोबारी की पत्नी और उसके भाई के निजी वीडियो थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवकों ने काम के दौरान चुपके से दोनों के निजी पलों का वीडियो बना लिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने और दबाव बनाने की कोशिश की। कारोबारी के भाई को धमकाने और जातिगत गाली-गलौज करने का भी आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास मौजूद निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को कथित तौर पर मानसिक परेशानी और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, किसके जरिए वायरल किया गया और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *