Blog

आन बान और शान से राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर में ध्वजारोहण

बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व सेकेट्री दिलीप यादव ने ध्वजारोहण

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिलीप यादव ने राघवेन्द्र राव सभाभवन परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष संजीव पांडेय, पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली, पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गोपी डे सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार महेश तिवारी, अखलाख खान, मनीष शर्मा, लोकेश वाघमारे, रमेश राजपूत, जितेंद्र थवाईत, रोशन वैद्य, पंकज गुप्ते, जेपी अग्रवाल, कृष्णचंद्र मिश्रा, गुड्डा सदाफले, सूर्यप्रकाश, विशाल झा, श्याम पाठक, पिंटू राव, सतीश मिश्रा, संतोष मिश्रा, संजीव सिंह, रमन दुबे, नरेंद्र सिंह, निशांत तिवारी, उषा सोनी, घनश्याम गंधर्व, राकेश साहू, धर्मेंद्र निर्मलकर, राजू निर्मलकर, राजा खान, जिया खान, शाहिद अली, भारतेंदु कौशिक, शमीम, दिव्यांशु साहू, सत्येंद्र वर्मा, हृदेश केसरी, पिंटू दुबे, अप्पू शुक्ला, प्रांशु क्षत्रिय, मोनू गोंड, सूरज, उदय सिंह, आशीष श्रीवास सहित अन्य पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *