Blog

महंगे कोयले की अफरा तफरी करने वाला गिरफ्तार…तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार….

आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

बिलासपुर ।उच्च क्वालिटी के कोयले की अफरा तफरी करने वाले ड्राइवर को आखिरकार तीन महीने बाद हिर्री
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।ड्राइवर तीन महीने से फरार होकर ठिकाने बदलकर भाग रहा था,जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी।

दरअसल प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल पेण्ड्रा ने एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया था कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है।जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी रजनेश सिंह,एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल देऊघर थाना जियावन सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री की खोजबीन कर गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट भेजा गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *