Blog

रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

गांव में घटना से फैली दहशत

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत
पिरैया में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा तो तत्काल परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान 41 वर्षीय हेमलाल साहू पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल साहू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हेमलाल साहू ने घर पर खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के सदस्यों ने भी उसे रात में कमरे में सोया हुआ समझा। सोमवार सुबह ग्रामीण मुख्य सड़क की ओर गए, जहां उन्होंने नीम के पेड़ पर हेमलाल का शव लटका देखा। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चकरभाठा पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *