Blog

आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात,कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया,

डंडे के बल पर नगदी लेकर फरार हुए युवक

बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सेवानिवृत्त शिक्षक से ऑटो सवार युवकों द्वारा डंडा दिखाकर मारपीट की धमकी देते हुए 1200 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 17 अगस्त को वे दाएं कान में दर्द का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे थे। उपचार के बाद वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचने पर ऑटो क्रमांक सीजी 10 सीडी 7944 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, दो-तीन युवकों ने उनकी कार को रोक लिया और शीशा खटखटाकर उन्हें बाहर आने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो युवकों ने हाथ में रखे डंडे को दिखाते हुए जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उनकी जेब मे रखे कुल 1200 रुपये जबरन निकाल लिए और मौके से चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *