Blog

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ने मनाया – रंगारंग सावन उत्सव

बिलासपुर।वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा रंगारंग सावन उत्सव कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी के अध्यक्षता में मनाया गया।इस सावन उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता पाण्डेय,प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग. एवं विशिष्ट अतिथि किरण सिंह,अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन, अरूणिमा मिश्रा, अध्यक्ष आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी, नमिता शर्मा, महिला प्रांताध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन रहीं।इस रंगारंग सावन उत्सव में सावन सुंदरी प्रतियोगिता की विजेता सुषमा तिवारी रही हैं।
संगीत प्रतियोगिता की प्रस्तुतियां अत्यंत मनमोहक रही, इसमें प्रथम स्थान पर रतन पाण्डेय , द्वितीय स्थान पर रश्मि चौबे एवं तृतीय स्थान पर पुष्पा पाण्डेय रही है। नृत्य प्रतियोगिता की प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान पर रवीना दुबे , द्वितीय स्थान पर मंजूषा पाण्डेय , तृतीय स्थान पर रिचा दुबे रही.

सावन उत्सव के कार्यक्रम के अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी, ज्योति तिवारी , राखी दुबे, रेखा दुबे, पुष्पा पाण्डेय, रिकीं पाण्डेय , सविता पाठक , सुषमा तिवारी एवं रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा, सुमन पाण्डेय , कल्पना मिश्रा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं भाई शुभम तिवारी सहित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की टीम एवं गणमान्यजन उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *