Blog

पहचान बनाकर ठेकेदार की बाइक लेकर हुआ फरार,6 महीने बाद मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में ठेकेदार से पहचान बनाकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 को तोरवा निवासी सुरेंद्र बोले ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति उनकी ठेकेदारी साइट पर काम करता था। आरोपी ने पहचान का फायदा उठाते हुए उनसे मोटरसाइकिल मांगी और बाइक लेकर वापस नहीं लौटा। इसके बाद वह अपने गृह निवास मध्यप्रदेश फरार हो गया।रिपोर्ट के आधार पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी के मध्यप्रदेश स्थित उमरिया में होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके निवास स्थान पर दबिश देकर आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ कमल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी बकेला उमरिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रार्थी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एबी 7899 भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *