Blog

महिला व्यापारी ने निगम की टीम पर किया चप्पल से हमला…अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का सब्जी विक्रेताओं से जमकर विवाद….

बिलासपुर ।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब निगम के लिए चुनौती बनती जा रही है… बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फुटपाथ पर चलना जनता का मौलिक अधिकार बताया था… इसके बाद सभी नगरी निकायों को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए थे… बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का सब्जी विक्रेताओं से जमकर विवाद हो गया… इसी दौरान एक महिला व्यापारी ने निगम की टीम पर चप्पल से हमला कर दिया… महिला का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उसकी दुकान गिराने की कोशिश की गई… इस घटना के बाद निगम कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं… वहीं फुटपाथ व्यापारी कार्रवाई को लेकर असमंजस में हैं… उनका कहना है कि सामान जब्त होने या दुकान गिराने से उनकी आजीविका सीधे प्रभावित होती है… व्यापारियों की मांग है कि उन्हें सीधे हटाने के बजाय व्यवस्थित रूप से विस्थापित किया जाए… या कार्रवाई से पहले सामान संभालने का पर्याप्त मौका दिया जाए… ताकि भविष्य में विवाद और टकराव की स्थिति न बने…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *