Blog

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत… सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक

बिलासपुर । मोपका क्षेत्र की रामकृष्ण कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखर मिश्रा पिता जितेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। प्रखर सीएमडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखर ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रखर ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया और इसके पीछे क्या वजह रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो
सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *