Blog

अमानत में खयानत करने वाला शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,आरोपी के विरुद्ध बलौदाबाजार में पंजीबद्ध हैं मोटर साइकिल चोरी का अपराध

बिलासपुर। 15 मिनट के लिए बाइक मांगा और उसके बाद वापस करने का नाम नहीं लिया।पुलिस ने अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी के पास से बाइक भी बरामद कर लिया गया है।

दरअसल प्रार्थी कामदास मानिकपुरी ने थाना में लिखित आवेदन पेश कर बताया कि दोपहर 1.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर परसदा बबलू गैरेज में काम कर रहा था उसी समय इनके गांव मुढीपार के दानू मसीह के द्वारा उसकी मोटर साइकिल हीरो डीलक्स क्रं सीजी 10 बीटी 0191 को 15 मिनट के लिये मांगकर जरूरी काम बताकर ले गया जिसे आज तक वापस नही किया है
घटना की रिपोर्ट पर आरोपी दानू मसीह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।इसी बीच विवेचना में मालूम हुआ कि आरोपी दानू मसीह शातिर मोटर साइकिल चोर हैं बलौदाबाजार के भाटापारा थाना में भी उसके विरुद्ध मोटर साइकिल चोरी का अपराध पंजीबद्ध हैं। एसएसपी के निर्देशन में व एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा टीम गठित कर पतातलाश कर आरोपी दानू मसीह को कड़ी मेहनत कर पकड़ने में सफलता प्राप्त किया गया आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार कर मामले की मोटर साइकिल के अलावा एक अन्य मोटर साइकिल को भी बरामद कराया मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *