Blog

स्वास्थ्य मंत्री ने डीआरएम से की मुलाकात

बिलासपुर।मनेन्द्रगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को लेकर कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन की मुलाकात के दौरान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं को बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। आम जनता की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का नागपुर तक विस्तार करने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही चिरमिरी-रीवा ट्रेन को रोज चलाने और पाराडोल से नागपुर हाल्ट के कार्य को जल्द आगे बढ़ाने की मांग भी रखी गई। मुलाकात के दौरान केवल यात्री सुविधाओं की ही बात नहीं हुई, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। मनेन्द्रगढ़ में उपलब्ध करीब 400 से 500 एकड़ जमीन को रेलवे की परियोजनाओं में शामिल कर नए उद्योग क्षेत्र विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, क्षेत्र के विकास से जुड़े इन प्रस्तावों पर डीआरएम ने सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख दिखाया है।

साथ ही मांगों और प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया है।कुल मिलाकर, स्वास्थ्य मंत्री और डीआरएम की इस मुलाकात से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों के जरिए औद्योगिक विकास को गति देने की उम्मीद जागी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *