Blog

आठवां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को बिलासपुर में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क्रमांक 6424, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर आठवां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

संघ के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के मध्य जिले भर से सेवानिवृत्त हुए समस्त शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। यह परम्परा पिछले सात वर्षों से अनवरत चली आ रही है।5 सितम्बर 2026, शिक्षक दिवस को 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रार्थना सभा भवन, खारंग जल संसाधन विभाग में मनाया जाएगा।
संघ ने अपील की है कि समस्त सेवानिवृत्त साथी दोपहर 1बजे तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि सम्मान सूची में उनका नाम सम्मिलित किया जा सके।इस
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक शिक्षा अश्वनी कुमार भारद्वाज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कौशिक, दीपक गुप्ता, शिवराम टंडन, भरत लाल दुबे, संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी एवं कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्वश्री चन्द्रशेखर पाण्डेय, शिवशंकर श्रीवास, डी. आर. श्रीवास, देवेन्द्र ठाकुर, कौशल कौशिक, मनोज द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार यादव, सूर्यप्रकाश कश्यप, राजकुमार कोरी, कौस्तुभ पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, चन्द्रकान्त कश्यप, विशाल दास खांडेकर, श्रीकांत मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी, दीपक चौधरी, अश्वनी तिवारी, जगदीश प्रसाद साहू, अखिल तिवारी, सुमंत पाण्डेय, प्रमोद कुमार भारद्वाज, विकास साहू, रमाकांत कौशिक, एस. डी. भारद्वाज, पंकज कुमार शुक्ला, केशव वर्मा, कमलाकांत शुक्ला, राजेश दुबे, विनय विश्वकर्मा, लवकांत द्विवेदी, राजेन्द्र जायसवाल, श्रीमती सष्मिता शर्मा, डॉ. शीला शर्मा, श्रीमती रश्मि ध्रुव, रागिनी वाल्टर, सुषमा कौर, सरोज आर्मो, आशा चौधरी, अश्वनी क्षत्रिय, कुलदीप जांगड़े, पवन कुमार कौशिक सहित समस्त पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *