एएसपी,डीएसपी,टीआई से लेकर पुलिस के जवान और महिला कर्मी भी रही मुस्तैद…चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रही मौजूद,तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात भर हुई पेट्रोलिंग

लाठी और सुरक्षा गार्ड के साथ कुर्सियों के बैठकर,घूमकर और पैदल टहलकर की ड्यूटी
बिलासपुर।दो पक्षों के हुए विवाद को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।इसके लिए एसएसपी के 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी है।
जिसमें बदल बदलकर पुलिस के जवानो और अधिकारियों को ड्यूटी करनी पड़ रही है।इस बीच कोई कुर्सी में बैठकर कोईं पैदल चलकर,कोई गाड़ी में घुमकर पेट्रोलिंग और कोई टहलकर ड्यूटी कर रहा है।इस तरह से हाथपा डंडा और सुरक्षा गार्ड के अलावा हेलमेट रखकर पूरी निगरानी और ईमानदारी के साथ पुलिस के अधिकारियों से लेकर जवानों और महिला पुलिस कर्मियों तक की ड्यूटी लगाई गई है।जो बिना पलक झपके ड्यूटी करते रहे।यही नहीं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी ईमानदारी से निभाए।
दरअसल शुक्रवार की रात खपरगंज में हुए संघर्ष के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। दूसरे दिन भी पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा, सुबह से उस क्षेत्र की सभी सभी दुकानें बंद रखी गईं। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दिया है। 550 पुलिस अधिकारियों व जवानों की इलाके में ड्यूटी लगाई गई और लगातार अधिकारियों के द्वारा बल के साथ पैदल मार्च व पेट्रोलिंग की गई।
बता दे शुक्रवार की रात खपरगंज में विवाद व पत्थरबाजी, तोड़फोड़ होने पर जिले के दूसरे थानों की पुलिस कोतवाली थाना पहुंच गई थी। रात भर पुलिस अधिकारी व जवान क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे सुबह खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक, करोना चौक में बेरिकेडिंग कर चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लगातार अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी। दिन भर पूरे इलाके में पुलिस का सायरन गूंजता रहा है। सुबह से खपरगंज की सभी दुकानें बंद रहीं। लोगों के घरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। लोग अपने घरों की छत खिड़की से पुलिस की गतिविधियों को देखते हुए नजर आ रहे थे। जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे।
इस बीच पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस के जवानो और महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा भी रात भर ड्यूटी की गई।इसमें चौक चौराहे पर जिनकी ड्यूटी जहां लगी हुई थी वो वही पर ड्यूटी करते रहे।इतना ही नहीं बेरीकेट्स के पास रात भर खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों की जांच और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही थी।
इस बीच एसएसपी के निर्देश पर लगातार पेट्रोलिंग और पैदल घूमकर ड्यूटी करने में जवानों में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लगे धारा 144 लागू होने के बाद जिस तरह से पुलिस ने चारों तरफ ड्यूटी निभाई और घेरा बनाकर चारों तरफ से खपरगंज और जूनीलाइन के क्षेत्र को प्रतिबंधित किया वह सख्त पहरा था।
देर रात ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों ने सुबह पहली किरण को देखा और लगा कि थोड़ा सा कही पर जाकर चाय पी सकते है तो दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर चाय पीने लगे और इसी बीच कोई इडली तो कोई पोहा खाकर अपनी ड्यूटी को निभाया।इस बीच कुछ समाजसेवी भी मिले जिन्होंने ब पुलिस कर्मियों को चाय बिस्किट देकर उनकी ड्यूटी को सैल्यूट किया और कहा कि आपकी वजह से हम सुरक्षित है इतना फर्ज तो बनता ही है।
चौक चौराहे पर ड्यूटी,शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे अधिकारी और सिपाही
एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस के आला अधिकारी और जवानों के अलावा महिला पुलिस कर्मी भी चौक चौराहे पर ड्यूटी करने से पीछे नहीं है।बल्कि शिफ्ट में आकर ड्यूटी कर रहे है।इसमें ज्यादा तर जवान अभी बिलासपुर जिले के है और एसएसपी
ने लगभग जिले के सभी थानेदारों की ड्यूटी लगा दी है।
माहौल शांत,लेकिन दहशत बरकरार
खपरगंज क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से शांत है।लेकिन रहने वाले के बीच दहशत भी बरकरार है।यही कारण है कि कई लोगो की दुकानें नहीं खुली बल्कि कुछ लोगो के दुकान इसलिए खोला ताकि भीड़ मत लगे।जिससे बेजवाह से झगड़ा हो और माहौल खराब हो।यही कारण है कि खपरगंज में भी लगभग अधिकतर दुकानें बंद रही और पुलिस के जवान सादे ड्रेस और पुलिस की वर्दी में तैनात रहे।
संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
एएसपी पंकज कुमार पटेल का कहना है कि दो गुटों में हुए विवाद को लेकर जिस तरह से माहौल खराब हुआ है उसमें सीसीटीवी फुटेज और कैमरे से पहचान कर अभी तक 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।हालांकि पूछताछ के लिए कई लोगो को लाया गया है लेकिन गिरफ्तारी सिर्फ़ 9 लोगो की हुई है।
बाकी लोगो को भी जल्द हो गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इसमें पुलिस की टीम
लगातार काम कर रही है और दबिश देकर खोजबीन कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज और मीडिया कर्मियों से मांगा सहयोग
पुलिस प्रशासन ने इस दो पक्षों के हुए विवाद को लेकर मीडिया कर्मियों से वीडियो फुटेज और सीसीटीवी फुटेज मांगकर आरोपियों की खोजबीन करने लगी है।पुलिस का कहना है कि इसमें जिनके पास भी वीडियो है और जो भी साक्ष्य है उसे लेकर सीधे पुलिस को बताए और जांच के सहयोग करे ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।
दूसरे जिलों से आई 300 बल
रात में बवाल के बाद रायपुर माना से 150 पुरूष, 50 महिला, छठवीं वाहनी रायगढ़ से 25, 11वहीं वाहनी जांजगीर से 25, 13 बटालियन बांगो कोरबा से 25, दूसरी वाहनी सकरी से 40, जांजगीर से 20, मुंगेली से 25 सहित साढ़े तीन बल शहर पहुंच गया था। इसके अलावा 250 जिले का बल कोतवाली थाना पहुंच गया था।
8 वाहनों में तोड़फोड़
दो गुटों के बीच विवाद के बाद उपद्रवी लोगों ने क्षेत्र में जमकर दहशतगर्दी मचाई। खपरगंज मरवाड़ी लाइन व गोलबाजार गली में लोगों के घरों के बाहर खड़ी 6 चार पहिया, 1 ई रिक्शा, दो बाइक में पथराव कर तोड़फोड़ की गई है। वहीं एक मकान में पत्थर मारकर खिड़की को भी तोड़ा गया है।
वर्जन
बीती रात दो गुटों के बीच मारपीट हुई। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया है। काननू को हाथ में लेने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। लोगों से अपील है शांति व्यवस्था बनाए रखें।
रामगोपाल गर्ग
आईजी बिलासपुर
वर्जन
दो लोगों का व्यक्तिगत विवाद है। अनावश्यक गुटबाजी में परवर्तित किया गया है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुबह से पूरी दुकानें व मार्केट खुले हुए हैं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सुनील जैन संभागायुक्त बिलासपुर