Blog

बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित लक्ष्मी चौक में सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार,सरकंडा पुलिस की टीम गश्त और टाउन भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा में एक युवक हाथ में तेज धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों और अपने परिवार के सदस्यों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन कोसले पिता रतन लाल कोसले, निवासी गुरुघासीदास चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *