Blog

मोबाइल मांगने पर जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल,साले का चेहरा और सिर झुलसा

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम शक्तिबहरा में मोबाइल वापस मांगने को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जीजा ने समोसा बनाने के लिए कढ़ाही में रखा गर्म तेल साले के चेहरे और सिर पर डाल दिया।
घटना में युवक झुलस गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शक्तिबहरा बांधपारा निवासी दुर्गेश कुमार कोल राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो सप्ताह पहले उसने अपना रेडमी कंपनी का मोबाइल अपने जीजा नारायण कोल को चलाने के लिए दिया था।शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दुर्गेश मोबाइल वापस लेने के लिए ग्राम शक्तिबहरा बांध के पास स्थित नारायण के होटल पहुंचा। उस समय नारायण होटल में समोसा बना रहा था। दुर्गेश ने जब अपना मोबाइल वापस मांगा तो नारायण ने उसके शराब के नशे में होने और होटल में हल्ला करने की बात कहते हुए बाद में आने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि नारायण ने गाली-गलौज करते हुए समोसा बनाने वाली कढ़ाही का गर्म तेल दुर्गेश के चेहरे के बाईं तरफ और सिर पर डाल दिया। गर्म तेल से दुर्गेश के चेहरे, सिर, गाल और नाक में जलन हुई तथा नाक और दाहिनी आंख के नीचे की त्वचा झुलस गई। शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने नारायण कोल के खिलाफ धारा 118 (1) और 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *