Blog

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटती चली गई युवती, तारबाहर तिराहे के पास तेज रफ्तार वैगनआर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवती गंभीर घायल

बिलासपुर। शहर के तारबाहर तिराहे के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी कार के नीचे फंस गई और कार चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 28 अगस्त की शाम की है।

जानकारी के अनुसार खुशी सिंह ठाकुर अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एएक्स 5861 से विद्यानगर में अपनी सहेली के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रही थीं। वह तारबाहर तिराहे के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आ रही वैगनआर कार क्रमांक सीजी 10 एवी 6334 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई। इसके बावजूद कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय स्कूटी को करीब 20 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में खुशी के दोनों हाथ, पैर, पीठ और होंठ में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *