Blog

शासकीय स्कूल में चोरी करने वाला नाबालिग पकड़ा गया, निकला बाइक चोर

बिलासपुर/कोटा। शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा में मध्यान्ह भोजन सामग्री और बर्तन चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है। पूछताछ में बालक ने स्कूल में चोरी के साथ ही एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा की प्रार्थिया आराधना पटेल ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल कार्यालय में पेटी में रखी मध्यान्ह भोजन के लिए करीब दो बोरी, लगभग एक क्विंटल खाद्य सामग्री तथा भोजन पकाने के बर्तन, थाली, डेचकी और गंजा समेत करीब 8 हजार रुपये की सामग्री अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 716/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना स्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम कुवारीमुड़ा में दबिश देकर विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने स्कूल में चोरी करने तथा एक अन्य प्रकरण में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह, बिलासपुर भेज दिया गया।

कार्रवाई में प्रभारी उप निरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर सहित थाना कोटा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *