Blog

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट,एफआईआर

बिलासपुर। शराब के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में मोहनिश टुटेजा घायल हो गए। मामले में अंकित रजक को आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को मोहनिश टुटेजा के साथ मधुबन शराब भट्ठी के पास अंकित रजक और उसके साथियों ने मारपीट की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, शराब के लिए पैसे मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
मारपीट में मोहनिश के चेहरे और सिर में चोट आई। घटना के बाद उन्हें डायल-112 की मदद से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया। चोट अधिक होने के कारण सिम्स से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किए जाने और वहां उपचार चलने की बात एफआईआर में दर्ज है।
परिजनों ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *