चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नयापारा रोड के पास हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा रोड सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी चुचुहियापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया है।
मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। ।