Blog

अमर बोले,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की प्रथम जिला कार्यसमिति परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय, करबला बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना एवं युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विचारों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, गौरी गुप्ता, सन्नी केसरी, वैभव गुप्ता, यश गुप्ता, रोशन सिंह, आयुष सिंह, आलिंद तिवारी, दीपक यादव, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, अजय यादव, अंकित पाल, अमित सिंह, मोनू रजक, अनीश गुप्ता, अंकित गुप्ता, कैलाश वस्त्रकार, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर, अमर सिंह राजपूत, योगेश देवांगन, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, विश्वजीत ताम्रकार, देवाशीष दत्ता, संदीप श्रीवास, सूरज रजक आनंद अवस्थी, पृथ्वी श्रीवास, विवेक शर्मा, मोनू यादव, तामेश कौशिक, विवेक ताम्रकार, साहिल भाभा, स्वर्णिम तिवारी, बिन्नी विधानी, अभिषेक प्रभाकर, आदर्श तिवारी, संस्कार सोनी, शुभम यादव, अमन सोनी, मोनू मिश्रा, राहुल महंती, आदर्श बेरिया, हिमांशु गुप्ता, आशीष श्रीवास, गिरजा यादव, मोहन राजपूत, शिवानी स्वर्णकार, लक्ष्मी वैष्णव, हर्षित कुमार सिंह, सिद्धार्थ मेहता, रितेश देवांगन, सत्येन्द्र प्रकाश सूर्यवंशी, अभिषेक प्रभाकर, अरूण लास्कर, करण पाण्डेय, राम सचदेवा, प्रवीण तिवारी, मुकेश वर्मा, आनंद कश्यप, शुभम मिश्रा, संदीप तिवारी, आयुष चतुर्वेदी, किशन यादव, नरेन्द्र यादव, राजा राम मानिकपुरी, विक्की यादव, प्रणव विश्वकर्मा, साहिल बेरिया, रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक, कुलदीप भारद्वाज, विरेन्द्र यादव, संदीप कौशिक, बिट्टू रमनानी, देवव्रत साहू, कृष्णा जोशी, आकाश यादव, टिकम कौशिक, अमित यादव, भानू राजपूत, जितेन्द्र सूर्यवंशी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *