Blog

जन्माष्टमी से पहले तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,छह चाकूबाज गिरफ्तार,पांच अलग-अलग आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराते पकड़े गए पांच बदमाश

एक फरार आरोपी भी गिरफ्तार

बिलासपुर। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। वहीं, चाकूबाजी की एक अन्य घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के अनुसार आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लहराते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से लोहे के छह धारदार चाकू बरामद किए गए।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (24), घनश्याम मिश्रा (40), रविशंकर पाल (22), सरोज यादव (37) और दीपक बघेल उर्फ शिब्बू (23) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा तोरवा पुलिस ने चाकूबाजी की एक अन्य घटना में फरार चल रहे सिद्धार्थ उर्फ सिद्धु साहू, निवासी सिरगिट्टी, को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *