आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति का निर्वाचन सम्पन्न….रवीश शर्मा निर्विरोध…..निर्वाचित अध्यक्ष, प्रकाश साहू उपाध्यक्ष एवं पुनेंद्र कुमार चंद्राकर सचिव निर्वाचित

रायपुर। आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति का संचालक मंडल निर्वाचन निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के उपरांत समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन में रवीश शर्मा अध्यक्ष, प्रकाश साहू उपाध्यक्ष, पुनेंद्र कुमार चंद्राकर सचिव तथा संध्या ज्योति ओझा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी जी.पी. बिन्द ने निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण कराते हुए संचालक मंडल के निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उपस्थितजनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के विकास, पारदर्शी व्यवस्था, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा आवासीय क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
“