Blog

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की शिकायत, जांच में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का सामने आया नाम

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया अपराध,महिला की तलाश जारी

बिलासपुर। जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच और उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामने आया है कि शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लगी प्रतिमाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की जा रही है। पुलिस अब महिला की पहचान और तलाश में जुटी है।पुलिस का कहना है कि महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे जल्द तलाश कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिला को उपचार एवं आवश्यक देखरेख के लिए सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की प्रक्रिया की जाएगी।पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। साथ ही प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना के पीछे की पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *