Blog

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर।त्योहारी सीजन को देखते हुए बिलासपुर पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तोरवा पुलिस ने कासिमपारा इलाके में चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

तोरवा पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान 4 सितंबर 2026 को कासिमपारा तोरवा के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों के बीच दहशत और अशांति का माहौल बना रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी गुलजार उर्फ बच्चा हडलेश्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी एनी कॉलोनी तोरवा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 485/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। तोरवा पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *