शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तारबाहर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी समारोह

बिलासपुर।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तारबाहर में आज शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर समाजसेवी चंचल सलूजा , डॉ रेवती शर्मा, रमया सुभाष एवं सुश्री विमला , विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के चित्ररेखा तिवारी प्रधान पाठक , पूजा तिवारी प्रधान पाठक , रजनी पांडेय, सपना सिंग, अदिति तिवारी, राजदीप मनु, शकीला बेगम, माधुरी निर्मलकर एवं ईश्वरी अय्यर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उक्त कार्यक्रम में बीएड के शिक्षक प्रशिक्षार्थी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, गुरु-शिष्य परंपरा एवं आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।