अवैध शराब बिक्री के 2 प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार,358 पाव शराब एवं 2 वाहन जप्त

बिलासपुर/मुंगेली। एसएसपी भोजराम पटेल
ने जिला मुंगेली में नशे एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन बाज चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चकरभाठा टेमरी मार्ग पर दो व्यक्ति स्कूटी से अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदेहियों एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर एक थैले में 144 पाव तथा एक बोरी में 150 पाव, कुल 294 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 52.920 बल्क लीटर, कीमती 23,520 रुपये बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सी जी 28 एल 5138 को भी जप्त कर आरोपी भूपेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता संतनराम, उम्र 26 वर्ष एवं सूरज भास्कर पिता संतोष भास्कर, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी गोरखपुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
इसी तरह थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने टेमरी मार्ग चकरभाठा में मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 25 क्यू 2280 से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 10.260 बल्क लीटर, कीमती 4,840 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी हरिश घृतलहरे के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया था।
वही सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध 2 प्रकरणों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 351 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी शराब, कुल 358 पाव शराब, तथा घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों को जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र.उप निरीक्षक मुकेन्द्र नेताम, नवीन प्र.आर. बालीराम ध्रुव, आरक्षक अजय चन्द्राकर, संजय यादव, दीप खुंटे एवं नोहर डड़सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।