Blog

सर्प दंश मामले में निर्दोष लिपिक को मिली न्याय की जीत – उच्च न्यायालय से जमानत…प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी स्वयं जेल पहुंचकर कराई रिहाई

छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बड़ी सफलता

बिलासपुर।राजस्व विभाग के लिपिक साथी नरेंद्र कौशिक को सर्प दंश के एक मामले में फंसाए जाने पर उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जमानत प्रदान की गई है।
न्यायालय का आदेश मिलते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी देर रात अपने साथियों के साथ केंद्रीय जेल पहुंचे और अपनी उपस्थिति में साथी कर्मचारी को रिहा करवाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि _”संघ अपने हर सदस्य के साथ खड़ा है। एक निर्दोष लिपिक साथी को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य था और यह पूरे लिपिक संवर्ग की एकता की जीत है।”
रिहाई के बाद संघ के पदाधिकारियों ने इसे संघ की बड़ी सफलता बताते हुए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *