Blog

विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल ने केक,मिठाई,और फल का किया वितरण….स्कूल में छात्रों के बीच काटा केक

बिलासपुर।विधायक अमर अग्रवाल के निवास राजेंद्र नगर 21 सितंबर सोमवार रात्रि 12 बजे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अमर अग्रवाल के जन्मदिवस को मनाने केक कटवाते मिष्ठान वितरण एवं भव्य आतिशबाजी करते हुए दीर्घायु एवं सतायु जीवन की कामना के साथ बधाई प्रेषित की ।22 सितंबर मंगलवार जन्मदिवस पर प्रातः नगर के विभिन्न स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं नर्सरी के बच्चों के बीच भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा हर वर्ष की भांति केक चॉकलेट मिष्ठान स्कूलों में पहुंचकर वितरण करते हुए ,

अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर सभी की ओर से विधायक जन सेवक के लिए शुभकामनाओं के साथ जीवन में सदैव सफलता एवं अपार खुशियां मिलते रहे ,आपकी लंबी उम्र की कामना प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए बधाई प्रेषित की गई।

विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के स्कूलों में मिष्ठान केक चॉकलेट वितरण कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, अरविंद साहू, सहित अध्यनरत विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं टीचर शिक्षकगण शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *