Blog

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, ।आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर जिले में गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच कार्यक्रमों की सांस्कृतिक गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को संयुक्त ज्ञापन सौंपा है।
संगठन ने ज्ञापन में कहा कि गरबा शक्ति उपासना से जुड़ा पवित्र पारंपरिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, युवा और परिवार शामिल होते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कतिपय आयोजनों में अश्लील व आपत्तिजनक गीत-संगीत, अभद्र व्यवहार, नशाखोरी और ड्रेस कोड के विपरीत आचरण की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे सामाजिक वातावरण और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है।
ज्ञापन में दो अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय करने की मांग –
कलेक्टर से मांग:
सभी गरबा आयोजनों के लिए अनुमति अनिवार्य की जाए, अनुमति से पूर्व आयोजकों से गीत-संगीत, समय-सीमा, सुरक्षा और शालीनता का लिखित आश्वासन लिया जाए, सांस्कृतिक ड्रेस कोड लागू कराया जाए और नियम तोड़ने वालों की अनुमति निरस्त की जाए।
SP से मांग:
सभी गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती हो, अश्लील गीतों पर रोक लगे, छेड़छाड़, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए प्रवेश व्यवस्था और सीसीटीवी सुनिश्चित हो तथा थाना स्तर पर आयोजकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएं।
संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व की गरिमा, सुरक्षा और पारिवारिक वातावरण को बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। इस मांग को लेकर मुख्य रूप से विभाग संयोजक बजरंगदल बिलासपुर विभाग सागर पटेल,जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री निखिल परिहार,देवांश तिवारी,शनि पटेल,केशव पांडे, प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी, रामेश्वरी धुर्वे,अनीता माझी, रुक्मणि तिवारी, कंचन मिश्रा, पुरन यादव, रूपेश साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *