Blog

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,आयुष्मान कार्ड बना इलाज का सहारा, आर्थिक संकट से बचा परिवार

बिलासपुर/आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरत के समय स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। बिलासपुर के सरकंडा निवासी श्री श्यामू खैरवार की पुत्री कुमारी श्रीजल खैरवार के लिए भी आयुष्मान कार्ड मुश्किल समय में उपचार का सहारा बना।
अचानक आगजनी की घटना में घायल होने के बाद कुमारी श्रीजल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर तत्काल उपचार शुरू किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज को लेकर परिजन चिंतित थे। इसी दौरान परिवार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से योजना के तहत निःशुल्क उपचार का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उपचार की सुविधा मिलने से परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इलाज के लिए उन्हें कर्ज लेने अथवा अपनी आवश्यक संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं पड़ी। उपचार के बाद श्रीजल स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं और अब सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। श्रीजल के परिवार ने आयुष्मान भारत योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में योजना ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ आर्थिक संकट से भी राहत दिलाई।

आयुष्मान कार्ड से मिला समय पर उपचार और आर्थिक सुरक्षा –

कुमारी श्रीजल खैरवार की कहानी बताती है कि जरूरत के समय आयुष्मान कार्ड पात्र परिवारों के लिए उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार पर महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ और श्रीजल को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *