Blog

संजय हाइट्स में 8 वर्षों से महिलाओं की अगुवाई में गणेश उत्सव,पूजा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक संभाल रहीं जिम्मेदारी

बिलासपुर। राजस्व कॉलोनी, सरकंडा स्थित संजय हाइट्स में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की भव्य स्थापना की गई है। पिछले आठ वर्षों से यहां गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि पूजा-पाठ से लेकर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी कॉलोनी की महिलाएं स्वयं संभाल रही हैं।

गणेश उत्सव के दौरान सुबह और शाम दोनों समय विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना महिलाओं द्वारा की जाती है। इसके साथ ही भोग-प्रसाद, आरती, भजन संध्या तथा बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी महिलाओं की अगुवाई में किया जा रहा है।

कॉलोनी की महिलाएं गणेश उत्सव के पूरे 15 दिनों तक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। पूजा पंडाल में प्रतिदिन समय देकर वे धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ बच्चों और परिवारों को भी उत्सव से जोड़ रही हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते संजय हाइट्स का गणेश उत्सव कॉलोनीवासियों के लिए केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल और सामूहिक सहभागिता का पर्व बन गया है।

इस कार्यक्रम को सोसाइटी की सीमा साहू,शारदा राव,आशा कश्यप,मेनका गोपाल,शोभा सोनी, शिवली लावण्या, कनक, निशा मरावी, भावना जायसवाल, शालिनी, पूनम, अनिता दीवान, शालू राजपूत, वंशिका सहित पूरी कॉलोनी की महिलाएं बड़े उत्साह से सम्पन्न करा रही है।

सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश साहू, सचिव विश्वनाथ कश्यप एवं कोषाध्यक्ष वेंकट राव ने महिलाओं की इस पहल और उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गणेश उत्सव में उत्साह और भक्ति का माहौल और भी बेहतर हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *