Blog

नगर निगम सामान्य सभा में महिला कांग्रेस पार्षदों ने नवनियुक्त एल्डरमैनो पर लगाया गंभीर आरोप…..महिला पार्षद बोली,प्रश्न और सवाल जवाब करने पर कुर्सी में बैठकर करते है टिप्पणी…..महिलाओं का नहीं करते है सम्मान

बिलासपुर।नगर निगम सामान्य सभा में महिला पार्षदों के नवनियुक्त एल्डरमैनो पर गंभीर आरोप लगाया है।महिला पार्षदों ने महिलाओं का सम्मान नहीं करने और बेवजह की टीका टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नगर निगम की सामान्य सभा में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच प्रश्न को लेकर जमकर बहस हुआ और इसी बीच नालिया गंदगी और बदबू को लेकर बातचीत हुई यही नहीं बिजली,सड़क और कचरा नहीं उतने पर भी चर्चा हुई।


इसी बीच महिला पार्षद ने नवनियुक्त एल्डमेनो पर आरोप लगाया कि बेवजह का टिप्पणी करके अपमान किया जा रहा है।इस बीच भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच जबरदस्त बहस हुआ और जमकर हंगामा हुआ।

प्रश्न को लेकर एक कांग्रेसी पार्षद ने बात किया और मांग किया तो इसी बीच पार्षद जय वाधवानी बीच में उत्साह के साथ बोल पड़े,तब कांग्रेस पार्षद ने उनकी बोलती बंद करते हुए व्यवहार के साथ बातचीत करने का निवेदन किया।तब वे चुप हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *